फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The story of martyrs should be included in the curriculum: Governor

पाठ्यक्रम में शामिल हो शहीदों की गाथा : राज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The story of martyrs should be included in the curriculum: Governor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शहीदों की गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। ताकि नई पीढ़ी उन्हें जान सके और उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। वे बुधवार को करनाल में निफा की ओर से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर में पहुंचे थे।
राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को शहीदों के पदचिह्नों पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 23 मार्च के दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव फांसी के तख्ते पर झूल गए थे। इसलिए हमारी युवा पीढ़ी को इतिहास को ज्यादा पढ़ना चाहिए। आजादी के दौरान जो शहीद हुए थे, उनकी जीवन गाथा भी पाठ्य पुस्तकों में होनी चाहिए। तभी प्रेरणा मिलेगी। मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ सकते हैं। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी को संस्कारित करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जात-पात से ऊपर उठें
राज्यपाल ने कहा कि हर व्यक्ति विशेषकर युवाओं को देश सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए। ऐसी सोच रखें कि राष्ट्र प्रथम है स्वार्थ द्वितीय है। जात-पात से ऊपर उठकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए। देश की उन्नति में महिलाओं के योगदान की भी उन्होंने सराहना की। विश्व में भारत की पहचान युवाओं के देश के रूप में है। देश में 35 वर्ष की आयु तक के करीब 65 करोड़ से अधिक युवा हैं, इस कारण देश में अथाह युवा एवं श्रमशक्ति विद्यमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed