फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The sting of unemployment and disaster comes alive on stage.

Karnal News: बेरोजगारी, आपदा का दंश मंच पर जीवंत

Sun, 28 Jan 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
The sting of unemployment and disaster comes alive on stage.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भुखमरी के कारण किसी को खाने को नहीं मिल रहा तो कोई बर्थ डे केक एक-दूसरे पर फेंक रहा है। रोजगार के अभाव में युवा मौत को गले लगा रहे हैं। सजगता के अभाव में प्राकृतिक आपदा ने कैसे देश को उजाड़ कर रख दिया। कुछ इस तरह के दंश को जब मंच पर दर्शाया तो हर कोई देखकर दंग रहा। मौका था 44वें अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का। कोरियोग्राफी की प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित अपनी प्रस्तुति दी। वहीं लूर नृत्य ने सभी को झूमने पर विवश किया।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार एवं युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। डीएवी पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद संजय भाटिया और विधायक धर्मपाल गोंदर ने शिरकत की। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक महासिंह पुनिया विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने उनका स्वागत किया। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया। सांसद ने जहां विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वहीं अपने बचपन व कॉलेज के समय के किस्से भी सुनाए। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान रमेश वर्मा, सदस्य ठाकुर विरेंद्र सिंह, एडवोकेट विजय पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तुतियों पर तालियों से बढ़ाया हौसला
पहले दिन विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने कोरियोग्राफी, लूर डांस हरियाणवी, रिचुअल्स, पॉप सांग हरियाणवी, सोलो डांस (महिला) , सोलो डांस (पुरुष), क्लासिकल डांस सोलो, संस्कृत ड्रामा, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, पेंटिंग, फोक सोंग हरियाणवी, फोक सॉन्ग जनरल, लाइट वोक्ल इंडियन, क्लासिकल वोक्ल सोलो की प्रस्तुति दी। नई-नई धुनों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संगीत की धुनों पर थिरकते हुए हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

संस्कृति कर रही विश्व का मार्गदर्शन : सांसद
सांसद संजय भाटिया ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासतों एवं परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं विश्व का मार्गदर्शन करती हैं, इन्हें सुरक्षित रखने में युवाओं की अहम भूमिका है। युवाओं को युवा महोत्सवों में भाग लेकर राष्ट्रीय संस्कृति के महत्व को समझना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम अपनी संस्कृति और विरासतों के साथ जोड़ सकें।


विरासत से जोड़ रहे ऐसे आयोजन : निदेशक
निदेशक महासिंह पुनिया ने कहा कि आज हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार युवा महोत्सवों के माध्यम से पुरे विश्व में हो रहा है। हमारा लक्ष्य युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी परंपराओं, संस्कृति एवं विरासतों से जोड़ना है। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed