{"_id":"6955864ca3c2d860d90fa289","slug":"the-speaker-of-the-legislative-assembly-gave-instructions-for-the-early-construction-of-the-bridge-karnal-news-c-18-knl1018-813800-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विस अध्यक्ष ने पुल के जल्द निर्माण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विस अध्यक्ष ने पुल के जल्द निर्माण के दिए निर्देश
Thu, 01 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बुधवार को गांव गढ़ी भरल में पुरानी यमुना नदी पर स्थित पुल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की जानकारी ली। अधिकारियों का तर्क था कि पुल के आसपास शामलात जमीन है। किसानों के साथ सहमति करने की बातचीत चल रही है। विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से शीघ्र वार्तालाप करें और पुल निर्माण का कार्य तेजी से शुरू करें। ताकि लोगों को नए पुल की सौगात मिल सके। अगर सहमति नहीं होती तो कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से नए पुल निर्माण की तैयारी करें। संवाद
विज्ञापन