{"_id":"662060bb92090fcfe10d40a6","slug":"the-shop-was-stolen-and-set-on-fire-one-accused-was-caught-using-his-mobile-phone-in-an-inebriated-condition-karnal-news-c-18-knl1008-370345-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुकान में चोरी कर लगाई आग, एक आरोपी दुकान में नशे की हालत में मोबाइल चलाता पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुकान में चोरी कर लगाई आग, एक आरोपी दुकान में नशे की हालत में मोबाइल चलाता पकड़ा गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। फूसगढ़ रोड स्थित एक किराने की दुकान से चोर हजारों रुपये का सामान ले गए, साथ ही दुकान में आग भी लगा गए। एक आरोपी दुकान में ही नशे की हालत में फोन चला रहा था। सूचना मिलने पर दुकान का मालिक मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। वहीं दुकान में मोबाइल चला रहे आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।
दुकानदार ने बताया कि रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था, सुबह पांच बजे किसी का फोन आया कि दुकान का आधा शटर खुला है और उसमें आग लगी है। वह तुरंत दुकान पर गया और आग बुझा दी। इसके बाद सामान चेक करने लगा तो एक युवक नशे की हालत में दुकान के अंदर ही लेटा मोबाइल चला रहा था। जब उससे पूछा तो बताया कि वह चार लोग थे, तीन भाग गए। दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।