{"_id":"645fefb576510639c4052e3e","slug":"the-roads-of-three-wards-will-be-glittering-karnal-news-c-18-knl1031-120587-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन वार्डों की सड़कें होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन वार्डों की सड़कें होंगी चकाचक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम वार्ड-8, 11 और 13 की सड़कों को बनाने का काम जल्द ही शुरु करने जा रहा है। इसके साथ ही सेक्टर-14 की सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। इस दिशा में नगर निगम की ओर से जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। अब तक वार्ड-9 की सड़कों की मरम्मत काम पूरा कर लिया गया है।
वार्ड-8 में हरियाणा नर्सिंग होम से पंडित चिरंजी लाल महाविद्यालय तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-14 की सड़कों को भी बेहतर किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड-11 के अंतर्गत आने वाले मॉडल टाउन क्षेत्र की खराब सड़कों और वार्ड-13 में जनता मंडी की सड़कों को बनाया जाएगा। इसके साथ ही वार्डों की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी। नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है। कुछ काम पूरे हो गए हैं और कुछ बाकी हैं। गति के साथ काम किया जा रहा है, जिससे इन्हें जल्द पूरा किया जा सके।
ये काम नगर निगम ने किए पूरे
वार्ड-9 में कुंजपुरा रोड से सामुदायिक केंद्र को जाने वाले मार्ग को बनाकर डिवाइडिंग रोड बनाया गया है। इस सड़क पर 650 मीटर तक वाटर बाउंड मैकेडम (डब्ल्यूबीएम), डेंस बिटुमिन मैकेडम (डीबीएम) और बिटूमिनस कंक्रीट (बीसी) के कार्य किया गया है। इन पर अनुमानित 1.08 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। यहां पर जेबरा क्रॉसिंग और सफेद पट्टी भी जल्द ही बनाई जाएगी। इसी मार्ग से सेक्टर-9 क्रिकेट ग्राउंड की ओर से जाने वाली लिंक रोड पर भी करीब 900 मीटर तक बिटुमिनस कंक्रीट की लेयर बिछाई गई है, जिस पर 27 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
ये काम प्रगति पर
सेक्टर-7 की पैरीफेरी को सुदृढ़ बनाने का काम भी प्रगति पर है, जिसमें करीब 2200 मीटर की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसमें डीबीएम की लेयर का काम मुकम्मल हो गया है जबकि बिटुमिनस कंक्रीट की लेयर डालने का काम शुरू हो गया है। यह कार्य अगले तीन से चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसी कार्य में 10 से 12 ऐसी जगह चिह्नित की गई हैं, जहां की गई थी, जहां सड़क के किनारे पानी रुकता है। यहां वाटर स्टार्म लाइन डाली जाएगी। इन कार्याें पर करीब 1.27 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है।