{"_id":"575b00f94f1c1baf029c5d19","slug":"the-police-did-not-find-the-missing-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता की तलाश न करने पर थाने में किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता की तलाश न करने पर थाने में किया हंगामा
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा कस्बे के गांव झिंवरेहड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति के लापता हो गया। इसकी शिकायत मधुबन पुलिस को दे दी गई। सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मधुबन थाने में हंगामा किया। डीएसपी राजकुमार ने परिजनों को समझाकर शांत किया और आश्वासन के बाद परिजन बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
गांव झिंवरेहड़ी निवासी केहर सिंह(45) पुत्र लछमन सिंह गांव के ही एक किसान के खेतों में मजदूरी करता है। गत शनिवार दोपहर को खाना खाने के बाद वापस खेतों में चला गया था लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं आया। जिसको लेकर परिजनों ने खेतों व गांव के आसपास तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने मंगलवार को इसकी शिकायत मधुबन थाने में कर दी थी। चार दिन बीत जाने के बाद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और लगभग पांच दर्जन महिला पुरुष पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने जमकर बवाल कटा।
विज्ञापन
केहर सिंह पत्नी ईश्मो देवी ने बताया कि उसका पति लगभग एक सप्ताह से लापता है। इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की हुई है, उसी रात को गांव के तीन व्यक्ति उसके पति को पूछने के लिए कई बार घर आए और शक के आधार पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हुई है। छानबीन में उसके पति की पैंट व चप्पलें आवर्धन नहर के खरकाली पुल के पास व शर्ट खेत के ट्यूबवेल पर मिली है। जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उसके पति का कोई सुराग लगाया है। डीएसपी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व उसके पति की खोजबीन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी राम आश्रे ने बताया कि गांव झिंवरेहड़ी से एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले को लेकर शुक्रवार को उनके परिजन थाने में आए थे। जिनको उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर भेज दिया है।