फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The path was such that dead body fell in to the pit

रास्ता ऐसा कि शव भी नहीं ले जा सके, गड्ढे में गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
The path was such that dead body fell in to the pit
कैथल और जींद रोड के बीचोंबीच बने लिंक बाईपास के नजदीक ठेकेदार द्वारा खुदाई के बाद पुलिया न बनाने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। लोगों के आवाजाही के लिए लकड़ी की चाली रखकर रास्ता तो बना लिया, लेकिन यह ऐसा है कि इस पर शव भी पार नहीं कर सका। चाली पर पैर फिसलने के कारण शव खोदे गये गड्ढे के पानी में जा गिरा। बाद में जब एसडीएम को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में पुलिया बनायी गयी, जिसके बाद शव को निकालकर श्मशान ले जाया गया।
विज्ञापन

कैथल और जींद रोड के बीचोंबीच बने लिंक बाईपास के नजदीक से श्मशान जाने के लिए मुख्य रास्ता है। इसी रास्ते से क्षेत्रवासी अपने खेतों में भी जाते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों की इस मार्ग पर आवाजाही रहती है, लेकिन फिलहाल यहां बनी पुलिया को तोड़कर असंध बाईपास का कार्य चल रहा है, जिसके लिए ठेकेदार ने पुलिया को तोड़कर खुदाई की है। ऐसे में श्मशान जाने के लिए शव को भी रास्ता नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोग लकड़ी की चाली डालकर खेतों में आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही उस पर भारी पड़ गयी जब एक शव ले जाते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। बिहार के दरभंगा निवासी सुखदेव ने बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा राकेश बीमारी था। 23 जुलाई वह बेटे को लेकर नागरिक अस्पताल में गया था। जहां से करनाल भेज दिया। वहां भी डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाए रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक पहुंचते ही बेटे ने दम तोड़ दिया। रात करीब 11 बजे वह बेटे के शव को लेकर अन्य लोगों के साथ चाली के ऊपर से घर जा रहे थे। जहां पैर फिसलने से शव पानी में गिर गया। जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो नपा अधिकारियों ने पाइप रखकर जेसीबी की सहायता से रास्ता बनवाया। इसके बाद जन सेवा दल की सहायता से संस्कार करवाया गया। एसडीएम अनुराग ढालिया ने कहा कि जिस ठेकेदार ने पुलिया उखाड़ने के बाद यह रास्ता ऐसे ही छोड़ दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed