फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The path to peace passes through the path of spirituality: Agriculture Minister

आध्यात्म के मार्ग से गुजरता है शांति का रास्ता : कृषि मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The path to peace passes through the path of spirituality: Agriculture Minister
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-12 में प्रभु मिलन धाम का निर्माण कराया जाएगा। जिसका शिलान्यास रविवार को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था का होना जरूरी है। भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर लाने के लिए हम सबको शांति का रास्ता अपनाना होगा और शांति का रास्ता अध्यात्म के मार्ग से ही गुजरता है। उन्होंने मुख्यमंत्री व हरियाणा सरकार की ओर से 21 लाख रुपये देने का एलान भी किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे संतों व ऋषि मुनियों ने हमें जीवन जीने की पद्धति के रास्ते दिखाए हैं। हमें भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए इन्हीं संस्कारों का आचरण करना चाहिए। कार्यक्रम के बाद एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश किया जाएगा। बजट के पढ़े जाने पर हरियाणा के किसानों को बड़ी खुशी होगी। ओलावृष्टि पर उन्होंने कहा कि सभी किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं, उन सभी की मदद की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन का क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा है। आने वाले समय में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इस क्षेत्र में कई कार्य किए जाएंगे जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता, संस्था संचालिका बीके किरण, सुभाष बंसल, सुशील, विजय, अशोक मेहता, डॉ. नरेश, समय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed