फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The pain of winter, life stopped due to cold

Karnal News: सर्दी का सितम, ठिठुरन से ठहरी जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The pain of winter, life stopped due to cold
- कई दिनों से नहीं निकली धूप, सुबह कोहरा बढ़ा रहा परेशानी, 10 को बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। नव वर्ष की सर्द सुबह भी कोहरे से लिपटी थी। साल के पहले महीने का एक सप्ताह पूरा हो गया, लेकिन इस दौरान सिर्फ तीन जनवरी को एक दिन धूप निकली, शेष दिनों में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाने के कारण तापमान में गिरावट आई। सुबह कोहरा छाया तो दिनभर धुंध का आलम रहा। जिसके कारण सर्दी बढ़ी। जिसका असर बाजारों पर भी पड़ा।
मौसम वैज्ञानिकों ने नौ व 10 जनवरी को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बूंदाबांदी से गेहूं या फिर सब्जियों को किसी तरह का नुकसान होने की आशंका नहीं है, लेकिन यदि बारिश तेज होती है या फिर ओलावृष्टि होती है तो सब्जियों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के जिला कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कृषि मौसम शाखा के वैज्ञानिकों ने किसानों को जारी की गई सलाह में कहा है कि नौ जनवरी तक मौसम खुश्क, लेकिन परिवर्तनशील रहने की संभावना है, लेकिन 10 जनवरी को बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसका असर नौ जनवरी की रात से ही दिख सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सात से आठ सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि 10 जनवरी को तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम और सर्द हो सकता है। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे, बादलों की ओट से सूर्य की आंख मिचौनी हो सकती है। नौ जनवरी को धूप भी निकल सकती है, लेकिन इसके बावजूद तापमान में गिरावट आ सकती है। 10 व 11 जनवरी को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम परिवर्तनशील है, जिसके कारण समय व तिथि में परिवर्तन संभव है।
बाजार में भी दिखा असर
रविवार को लगातार चौथे दिन भी धूप नहीं निकलने के कारण दिन के समय भी ठिठुरन जैसी स्थिति रही। लोग हीटर व लकड़ी आदि जलाकर अलाव तापते दिखे। रात को ठिठुरन और बढ़ गई। इसका प्रभाव बाजारों पर भी दिखा। बाजार सुबह देर से खुले और शाम को समय से पहले ही बंद हो गए। ग्राहकों की भी बाजारों में आवाजाही कम रही। दूरदराज के लोग बाजारों में नहीं पहुंचे।

जिला बागवानी अधिकारी डॉ.मदन लाल ने बताया कि मौसम विभाग के बूंदाबांदी या हल्की बारिश के अलर्ट से किसानों या सब्जी उत्पादकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बूंदाबांदी या बारिश की फुहारों से गेहूं आदि फसलों को तो बड़ा फायदा होता ही है, साथ ही सब्जियों को भी लाभ मिलता है, क्योंकि पौधे की पत्तियों पर जमा धूल आदि साफ हो जाती है, जिससे उन्हें वृद्धि अच्छी मिलती है। यदि ओलावृष्टि या तेज बारिश होती है तो नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed