फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The old man going to pick up the granddaughter was crushed by the school bus

पोती को लेने जा रहे बुजुर्ग को स्कूली बस ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
The old man going to pick up the granddaughter was crushed by the school bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुरानी सब्जी मंडी के समीप स्कूटी सवार एक बुजुर्ग को प्राइवेट स्कूल बस ने कुचल दिया। हालांकि एक महिला सिपाही ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पोती को स्कूल से लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-5 निवासी जसबीर ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। वे अपने ट्रांसपोर्ट की दुकान पर थे। दोपहर को वे पोती को स्कूल से लेने के लिए स्कूटी पर निकले थे। जब पुरानी सब्जी मंडी के समीप पहुंचे तो एक प्राइवेट स्कूल बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद एक महिला सिपाही उन्हें घायल अवस्था में ऑटो में बैठाकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो बनाते रहे लोग
महिला सिपाही गीता ने बताया कि जब बुजुर्ग को हादसे में चोट लगी तो वे खून से लथपथ थे। सभी वीडियो बना रहे थे। कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था। उसने खुद की चुनरी उनके सिर पर बांधी ताकि खून रुक जाए और लोगों से मदद मांगी लेकिन उस भीड़ से दो ही व्यक्ति आए और उसकी मदद की। वह बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed