{"_id":"be761a7e0c208aa949c3bb5119fe8944","slug":"the-news-will-be-available-throughout-the-year-sugaton","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर मिलती रहेगी सौगातों की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर मिलती रहेगी सौगातों की खबरें
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 31 Dec 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभकामनाओं से शुरू होने वाला वर्ष 2014 में धर्मक्षेत्र वासियों को कई सौगातें भी सकती हैं। हालांकि ये चुनावी साल होने की वजह से नहीं, बल्कि पिछले वर्षों में हो चुकी सरकारी घोषणाओं का क्रियान्वयन होने के कारण होगा।
100 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाले इस्कॉन मंदिर के लिए मुख्यमंत्री ज्योतिसर में हिरमी की भूमि के लिए मंजूरी दे चुके हैं।
इस साल मंदिर की आधार शिला रखी जाएगी। वहीं दुनिया के भव्य मंदिरों में शामिल अक्षरधाम मंदिर की भी 2014 में आधारशिला रखी जा सकती है। लगभग 20 करोड़ की लागत से पिहोवा सरस्वती तीर्थ को स्वच्छ और निर्मल जल मिल सकता है।
यह जल झांसा भाखड़ा नहर से पिहोवा तक करीब 27 किलोमीटर बिछाई जाने वाली अंडरग्राउंड पाइप लाइन से सरस्वती तीर्थ तक पहुंचेगा।
वहीं पिहोवा को (टिकरी से फूलगढ़ फेरियां तक) इस साल करीब 15 किलोमीटर लंबे बाइपास और इस्माईलाबाद (चम्मू मोड़ से डबरा के निकट महाराजा पैलेस तक) को लगभग तीन किलोमीटर लंबे बाईपास का उपहार मिल सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा पिहोवा में करीब दो करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे भव्य सरस्वती द्वार का कार्य फरवरी में पूरा होगा। बंसी पहाड़पुर पत्थरों से सजे करीब 61 फुट ऊंचे इस विशाल गेट की दीवारों के भीतर बाकायदा दो कमरों का भी निर्माण किया गया है।
2014 के 14 बंपर उपहार
1-20 करोड़ की लागत से अंडर ग्राउंड पाइप लाइन पिहोवा के सरस्वती तीर्थ को देगी स्वच्छ और निर्मल जल
2-हरियाणा सरकार की ओर से हिरमी की भूमि पर बनने जा रहे इस्कॉन मंदिर की रखी जा सकती है आधारशिला
3-करोड़ों की लागत से बनने वाले अक्षरधाम मंदिर की सौगात इस साल आधारशिला पत्थर रखने के साथ मिल सकती है
4-दो करोड़ की लागत से पिहोवा में बनाए जा रहे 60 फुट ऊंचे भव्य सरस्वती द्वार का उद्घाटन होगा
5-ब्रह्मसरोवर तट पर बनने जा रहे 18 मंजिल के ज्ञान मंदिर की छठी मंजिल से आगे निर्माण होगा शुरू
6-लगभग आठ करोड़ की लागत से हरियाणा सरकार के मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के भव्य आडिटोरियम का होगा लोकार्पण
7-केडीबी की ओर से सन्निहित सरोवर पर बनाए जा रहे पुल का होगा लोकार्पण
8-ज्योतिसर तीर्थ का हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद इस साल से बदल सकती है गीता जन्मस्थली की तस्वीर
9-जिले के पहले सरकारी कॉलेज गांव भेरिया को इस साल मिलेगा स्टेडियम
10-दक्षिण भारत की तिरुमाला ट्रस्ट का तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण कार्य जोरशोर से जारी, इस साल मंदिर के भवन को मिल जाएगा स्वरूप
11-इस साल पिहोवा में 15 किलोमीटर का बाईपास का निर्माण
12-इस्माईलाबाद में तीन किलोमीटर के बाईपास का निर्माण
13-फरवरी में साढ़े तीन करोड़ से झांसा में शुरू होगा सरकारी अस्पताल (सीएचसी) का निर्माण
14-मार्च में 9 करोड़ की लागत से गांव उमरी में शुरू होगा सरकारी पॉलीटेक्निकल कॉलेज का निर्माण
इक बंगला बने न्यारा, जजों को 80 लाख तक के घर
कुरुक्षेत्र के 10 न्यायाधीशों को इस साल 10 नए सरकारी बंगले सौंपे जाएंगे। इनमें तीन बंगले 70 से 80 रुपये की लागत से तैयार हो रहे हैं, जबकि सात बंगले 50 से 60 लाख रुपये लागत से बनेंगे। इन 10 जुडीशियल हाउसों में नौ कुरुक्षेत्र और एक पिहोवा का होगा। कुरुक्षेत्र के तीन एडिशनल सेशन जजों और एक सीजेएम सहित छह एसीजेएम सहित नौ जजों को ये आवास इसी साल 31 मार्च से पहले मिलेंगे, जबकि अन्य पिहोवा का जुडीशियल हाउस 30 सितंबर से पहले सौंपा जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के पांच बड़े प्रोजेक्ट, तीन होंगे पूरे, दो शुरू
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जेपी कंबोज ने अमर उजाला को बताया कि इस साल में विभाग के पांच बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें सरस्वती द्वार, मल्टी आर्ट कल्चर का ऑडिटोरियम, उमरी पॉलीटेक्निकल कॉलेज, कुरुक्षेत्र-पिहोवा के ज्यूडिशियल हाउस और झांसा सीएचसी का निर्माण। इनमें तीन कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जबकि झांसा सीएचसी और उमरी कॉलेज का निर्माण फरवरी और मार्च में शुरू होगा।