फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The new year arrived with a chill, with temperatures dropping by four degrees.

Karnal News: ठिठुरते हुए आया नया साल, चार डिग्री लुढ़का तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The new year arrived with a chill, with temperatures dropping by four degrees.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नववर्ष का पहला दिन ठिठुरते हुए बीता। सामान्य से चार अंक तक अधिकतम तापमान लुढ़क गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अंक अधिक रहा। दिनभर शीतलहर चली। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई और दिन में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक घना कोहरा छाने और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही बूंदाबांदी की संभावना जताई है। तापमान और कम होने से ठिठुरन बढ़ेगी।

वीरवार को तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई। शाम होते-होते शीतलहर चलने से आवाजाही में दिक्कत रही। हाथ-पैर सुन्न कर देने वाली ठंड झेलनी पड़ी। नववर्ष पर वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या कम रही। वहीं, ठंड के कारण बसों और ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बस और ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जोकि 31 दिसंबर के मुकाबले न्यूनतम तापमान डेढ़ अंक अधिक तो अधिकतम तापमान दो अंक तक कम दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ठंड का असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। वीरवार को रौनक कम ही रही।
विज्ञापन

5 तक तापमान में गिरावट के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 जनवरी तक परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर सुबह कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed