{"_id":"67f03bfc9482c461810b76f2","slug":"the-mla-of-the-constituency-heard-the-problems-in-the-public-court-karnal-news-c-18-1-knl1004-617278-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हलका विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हलका विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sat, 05 Apr 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। अनाज मंडी स्थित किसान भवन में शुक्रवार को हलका विधायक भगवानदास कबीर पंथी ने जनता दरबार लगा लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि हलके की जनता की सभी समस्याओं का निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। विधायक का भाजपा नेता जनक पोपली, पूर्व सरपंच देवेंद्र राणा गोंदर, रणसिंह चौहान सहित अन्य लोगों फूलों का गुलदस्ता देकर देकर स्वागत किया।
इससे पूर्व विधायक ने निसिंग के वार्ड नंबर 11 में करीब 3.45 करोड़ से सीवरेज पाइप लाइन ,पेयजल पाइप लाइन के निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने व्यापारियों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भरोसा दिया कि व्यापारियों को गेहूं के सीजन व अन्य कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएंगी। व्यापारियों ने विधायक को स्मृति चिह्न, शाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक ने अनाज मंडी का दौरा किया और मार्केट कमेटी सचिव गौरव आर्य को आदेश दिया कि गेहूं के सीजन में किसानों, आढ़तियों व मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान राजेश गोयल, सुनील गोयल, धर्मपाल सिंगला, सतपाल गुनियाणा, व्यापार मंडल प्रधान कर्ण सिंह नंबरदार, भाजपा नेता सुरेंद्र, गुरजीत सिंह विर्क, जसपाल मल्ली आदि मौजूद रहे।