{"_id":"5fca9ac78ebc3ecfac0bee1c","slug":"the-mist-took-a-life-karnal-news-knl530880146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन की पहली धुंध ने ली बाइक सवार बुजुर्ग की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन की पहली धुंध ने ली बाइक सवार बुजुर्ग की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सीजन की पहली धुंध ने शुक्रवार की सुबह एक बाइक सवार की जान ले ली। जीटी रोड पर गांव झंझाड़ी के पास एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही तीन गाड़ियां भी आपस में टकरा गई। हादसे में गाड़ियां भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे क्रेन की मदद से साइड में करवाया गया। हालांकि इन गाड़ियों में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार तरावड़ी निवासी 60 वर्षीय कृष्ण लाल बाइक पर सवार होकर करनाल आ रहा था। धुंध होने के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
धुंध से थमी वाहनों की रफ्तार, अब और ठंड के आसार
करनाल। शहर और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार की रात छाई धुंध शुक्रवार को सुबह दस बजे तक रही। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाके में चल रही बर्फबारी की वजह से इलाके में ठंड और कोहरे का असर बढ़ जाएगा।
पिछले कई दिनों से जहां सुबह-शाम की धुंध से ग्रामीण इलाके में सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहनों की गति कम हो गई, वहीं दिन चढ़ने पर राहत मिल रही थी। किंतु पूर्वानुमान है कि पांच और छह दिसंबर को कई जगह अधिक हिमपात की संभावना है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में होगा और धुंध बढ़ेगी। सुबह-शाम के अलावा दिन में काफी देर तक धुंध गहराएगी। इससे सड़कों पर दृश्यता और घटेगी। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के केवीके स्थित कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे तक धुंध छटेगी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सुबह 22.8, दोपहर को 23.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले साल चार दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस था।