फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The miscreants who came to rob the petrol pump fired at the watchman

पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने चौकीदार पर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who came to rob the petrol pump fired at the watchman
असंध के समीप गांव उपलाना के पेट्रोल पंप पर लूट के इरादे से आए तीन बदमाशों ने चौकीदार पर गोली चला दी। टांग पर गोली लगने से चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चौकीदार को असंध के अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सेल्समैन गांव जबाला निवासी गुरदयाल ने पुलिस को बताया कि चौकीदार राकेश अन्य कर्मचारी के साथ एक कोने में खड़ा था। उन्होंने खाना ऑर्डर किया हुआ था। इस दौरान बंदूक, पिस्टल लेकर पहुंचे दो नकाबपोश दो बदमाशों ने गांव अलावला निवासी चौकीदार राकेश से कैशियर के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने गोली चला दी। जो चौकीदार की टांग पर लगी। गोली की आवाज सुनकर सभी सेल्समैनों के आने पर बदमाश फरार हो गए। चौकीदार के मुताबिक तीन बदमाश कार में पेट्रोल पंप पर लूट के इरादे से आए थे। उन्होेंने कार को पेट्रोल पंप से दौड़ा दूर खड़ा किया हुआ था। इनमें से एक बदमाश कार के अंदर ही बैठा हुआ था। सदर थाना प्रभारी बलजीत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आस पास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed