{"_id":"6488dfbaa81852b5ed05b23f","slug":"the-mercury-crossed-42-degrees-the-heat-caused-havoc-karnal-news-c-18-knl1008-148697-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पारा 42 डिग्री के पार, गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पारा 42 डिग्री के पार, गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
- 18 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कि 27.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे लोगों को सुबह से ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग सिर व चेहरे पर कपड़ा आदि डालकर चलते नजर आए। बाजारों में सुबह 11 बजे के बाद शाम चार बजे तक रोजाना की अपेक्षा आधी से भी कम भीड़ दिखाई दी। दूरदराज से खरीदार बाजारों में कम पहुंच रहे हैं। यात्री बसों में भी दोपहर को सवारियों की संख्या कम हो रही है।
पिछले पांच दिनों से लगातार तेज गर्मी हो रही है, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी मौसम 18 जून तक परिवर्तनशील रहेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है। बुधवार को भी मंगलवार की तरह अधिकतम तापमान अधिक रहेगा लेकिन 17 व 18 जून को कुछ राहत के आसार हैं।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की मौसम शाखा के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हवा में आद्रता करीब 56 प्रतिशत रही तो हवा की गति दो किमी प्रति घंटा रही है। इधर, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की जिला कृषि मौसम सेवा के अनुसार 14 से 18 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इन दिनों कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। 17 व 18 जून को दिन के तापमान में हल्की गिरावट लेकिन रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।