फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The married woman left her parents' home with jewelry and Rs 70,000.

Karnal News: मायके से गहने और 70 हजार रुपये लेकर गई विवाहिता

Mon, 12 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 12 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The married woman left her parents' home with jewelry and Rs 70,000.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मूनक थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई विवाहिता रात को घर से चली गई। जो अपने साथ लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने और 70 हजार रुपये की राशि ले गई। लड़की के पिता ने ये राशि भैंस खरीदने के लिए रखी हुई थी। परिवार ने एक युवक पर बेटी को लेकर जाने का शक जताया है। पिता का आरोप है कि एक युवक उनकी बेटी को ले गया था। उस समय भी पुलिस को शिकायत दी गई थी। अब भी शिकायत के आधार पर मूनक थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मूनक थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की सितंबर 2024 में शादी नीलोखेड़ी के एक गांव में हुई थी। वहां से उनकी बेटी अपने मायके में रहने के लिए आई थी। 9 जनवरी की रात को उनकी बेटी रात के समय बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होंने इसके बारे में अपनी रिश्तेदारी और आसपास तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने अपने घर का सामान चेक किया तो पता लगा कि एक बैग में करीब 70 हजार रुपये की राशि, सोने की अंगूठी, सोने की बालियां, सोने की चेन, पायजेब गायब थी। यह राशि और लाखों रुपये के गहने उनकी बेटी लेकर चली गई है।
विज्ञापन

ये रुपये उन्होंने भैंस खरीदने के लिए रखे हुए थे। पिता का आरोप है कि बेटी नाबालिग होते हुए भी एक युवक के साथ चली गई थी। उन्हें शक है कि उनकी बेटी उसी लड़के के साथ गई है क्योंकि उन्हें वह लड़का भी घर नहीं मिला है जिसके साथ उनकी बेटी पहले भी घर से जा चुकी है। उनकी बेटी ने गुलाबी रंग का लोवर और टी शर्ट पहनी हुई है। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed