फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The marriage was after three months, the son sacrificed for the country

Karnal News: तीन महीने बाद थी शादी, बेटे ने देश के लिए दी कुर्बानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
The marriage was after three months, the son sacrificed for the country
तीन महीने बाद थी शादी, बेटे ने देश के लिए दी कुर्बानी
- शहीद प्रवेश के नाम पर खुली लाइब्रेरी में खुल गया आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन

प्रवीण कुमार
इंद्री। कारगिल युद्ध में महज 21 वर्ष की अवस्था में शहीद हुए मुखाला गांव के प्रवेश कुमार के विवाह को तीन माह ही बाकी थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राणों की कुर्बानी दे दी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे थे, इधर उनके शहीद होने की खबर मिलते ही खुशी का मौका गम में बदल गया।


देश के लिए शहादत देने वाले प्रवेश अकेले वीर नहीं हैं, उनके दादा महावीर सिंह ने भी फौज में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी थी। दादा महावीर सिंह 1971 की लड़ाई में शहीद हुए थे। परिवार को उनका पार्थिव शरीर तक नहीं मिला था। दादा से ही प्रेरणा लेकर प्रवेश सेना में गए थे। छह फरवरी 1978 को जन्मे प्रवेश कुमार 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करते ही सेना में भर्ती हो गए थे।
विज्ञापन


प्रवेश कुमार ने छह जून 1999 को देश के लिए अपनी जान दे दी। सरकार ने परिवार को गैस एजेंसी, करनाल बस स्टैंड पर दुकान, गांव में पुस्तकालय व शहीद प्रवेश के नाम पर सड़क बनाने की घोषणा की थी। लेकिन 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके परिवार को दुकान हीं मिल सकी है। उनके नाम पर सरकार ने गांव में एक लाइब्रेरी खोली, लेकिन किताबें भेजना भूल गए। अब लाइब्रेरी में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है। उनके भाई संजय कुमार के मुताबिक सरकार ने घोषणा अनुसार निसिंग में गैस एजेंसी दी, जिस कारण उन्हें अपना गांव छोड़ निसिंग जाना पड़ा। खेतीबाड़ी भी छूट गई। दुकान देने की घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed