फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The market rose to welcome Kanha

कान्हा के स्वागत में बाजार की बढ़ी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
The market rose to welcome Kanha
करनाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त को है। इसको लेकर बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गोपाल के झूले, प्रतिमाएं, पोशाकें और खिलौने खरीदे जा रहे हैं। इस बार बाल गोपाल और उनकी सजावट का सारा सामान अलग-अलग राज्यों से मंगवाया गया है। नए वस्त्र, मुकुट, आभूषण, इत्र, बांसुरी, सिंहासन और बैठक लोगों को भा रहे हैं।
विज्ञापन

लड्डू गोपाल के झूलों के नए डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बाल गोपाल को माखन का प्रसाद चढ़ाने के लिए मटकियों की भी खरीदारी की जा रही है। प्रभु की पोषाकें दिल्ली, मथुरा, वृंदावन और अलीगढ़ से मंगवाई गई हैं। कुछ दुकानदारों ने घर पर ही ग्राहकों की पसंद के अनुसार विशेष ऑर्डर पर पोशाकें बनाई हैं। बाल गोपाल के लिए राजस्थानी पगड़ी प्रचलन में है। तरह-तरह की बांसुरियां भी बाजार में आई हैं।
विज्ञापन

मथुरा, अलीगढ़ व वृंदावन से मंगाए लड्डू गोपाल
जन्माष्टमी पर श्रद्धालु पीतल के लड्डू गोपाल को घर लाते हैं। इसलिए एक सप्ताह पहले से ही लड्डू गोपाल बाजारों में दिखने लगे हैं। दुकानदारों ने बताया कि जिले में पीतल के बाल गोपाल बनाने के लिए कारीगर नहीं हैं। इसलिए इन्हें मथुरा, अलीगढ़, वृंदावन, राजस्थान और अन्य राज्यों से मंगवाया गया है। इनके दाम 700 रुपये से 2500 रुपये तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता पोशाक और स्टोन मुकुट की मांग
बाल गोपाल के लिए यूं तो बाजार में सैकड़ों डिजाइन की पोशाकें हैं लेकिन सबसे ज्यादा मांगा कोलकाता के पोशाकों की है। इनको बनाने के लिए जाल वाले कपड़े पर मोतियां, सीपियां, धागे और नकली फूलों की कारीगरी की गई है। इसके अलावा पगड़ी, जरकन और शीशे की कारीगरी की पोशाकें भी पसंद की जा रही हैं। ये आकार के अनुसार 50 रुपये से 1000 रुपये तक की हैं। वहीं पोशाकों के साथ स्टोन मुकुट खरीदे जा रहे हैं। इनके दाम 100 रुपये से 500 रुपये तक हैं।
मोरपंख हिंडोले में झूलेंगे ठाकुर महाराज
लकड़ी के एलईडी लाइट वाले झूले इस बार खास हैं। छोटे झूलों को धातु से तैयार किया गया है। मोरपंख वाले हिंडोले में लड्डू गोपाल को झुलाया जाएगा। बाजार में 300 रुपये से 2000 रुपये तक के हिंडोले उपलब्ध हैं। मोरपंख हिंडोलों और एलईडी लाइट वाले झूलों की मांग अधिक है।

अष्टधातु के छत्र सिंहासन भी खास
बाल गोपाल के सिंहासन के लिए इस बार अष्टधातु सिंहासन बाजार में नजर आ रहे हैं। ये सोना, चांदी, तांबा, सीसा, जस्ता, टिन, लोहा और पारा आठ धातुओं को मिलाकर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed