{"_id":"61ba56bb9a13da1989781e7c","slug":"the-map-of-the-house-was-being-made-and-the-banquet-hall-construction-sealed-karnal-news-knl928862153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शा घर का और बनाया जा रहा था बैंकेट हाल, निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शा घर का और बनाया जा रहा था बैंकेट हाल, निर्माण सील
विज्ञापन
घरौंडा। नाले पर बन रहे एक बैंक्वेट हाल का नक्शा जमा न कराने पर बुधवार को नगरपालिका ने उसे सील कर दिया है। बैंक्वेट हाल सील होने पर उसके मालिक ने विरोध जताया, लेकिन अधिकारियों ने नहीं सुनी। नपा अधिकारियों का कहना है कि नक्शा जब तक जमा नहीं होता कार्रवाई जारी रहेगी।
दोपहर बाद नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा व एमई संदीप राठी कर्मचारियों के साथ निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे। निर्माण कार्य रुकवाकर राज मिस्त्री व श्रमिकों को बाहर निकाल दिया और कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान मालिक सुभाष व उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और नपा की कार्रवाई का विरोध जताया। अधिकारियों व बैंक्वेट हाल मालिक के बीच काफी बहस हुई। सुभाष का कहना है कि उसने घर का नक्शा पास करवाया है और आज सुबह उनका लड़का नगरपालिका में गया था। जहां अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि व्यावसायिक नक्शा पास करवाएं। इसके बावजूद निर्माण को रुकवा सील कर दिया है।
नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा ने कहा कि बैंक्वेट हाल के मालिक को नोटिस देकर नक्शा जमा कराने को कहा गया है लेकिन अभी तक नक्शा जमा नहीं कराया। नपा में जो नक्शा पास हुआ है वह निर्मला देवी ने घर बनाने के लिए पास करवाया था लेकिन यहां पर घर नहीं बल्कि बैंक्वेट हाल बनाया जा रहा है।