{"_id":"238d15daf9d1a3d5a8ea9827aa5d8d70","slug":"the-losing-candidate-s-husband-died-seven-votes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वोटों से हारने वाली प्रत्याशी के पति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वोटों से हारने वाली प्रत्याशी के पति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नेवल के समीप गांव मैणमती के एक युवक की मौत हृदयगति रुकने से हो गई। युवक की पत्नी तीसरे चरण के पंचायती चुनाव में सात वोटों से सरपंच पद का चुनाव हार गई थी। युवक भी दुबई से स्पेशल चुनाव लड़ने आया था। महिला के लिए आरक्षित होने पर युवक ने अपनी पत्नी शिल्पा रानी को मैदान में उतार दिया था, जो मात्र सात वोटों से हार गई। रविवार दोपहर को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मैणमती गांव में तीसरे चरण के चुनाव में दुबई से आये युवक प्रवीन की पत्नी शिल्पा ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा। शिल्पा सात वोटों से हार गई। प्रवीन एक महीने की छुट्टी लेकर आया था और अब उसे वापस जाना था। शनिवार शाम को उसकी छाती में दर्द हुआ और इसको अस्पताल लेकर पहुंचे तो मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि हृदयगति रुकने से ही प्रवीन की मौत हुई है।
विज्ञापन
कुंजपुरा थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। छाती में दर्द के बाद हुई युवक की मौत से आशंका है कि हृदयगति रुकने से मौत हुई है। युवक की मौत से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन