{"_id":"684c8d8a87474a6caf0ec59e","slug":"the-laborer-died-after-getting-stuck-between-the-tractor-trolley-and-the-wall-karnal-news-c-18-knl1008-668815-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और दीवार के बीच फंसकर मजदूर ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और दीवार के बीच फंसकर मजदूर ने तोड़ दिया दम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गांव जोहड़ माजरा में वीरवार रात हादसे में 40 वर्षीय मजदूर शमीम की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे करते समय मजदूर दीवार और ट्रॉली के बीच फंस गया।
मृतक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के ताताहेड़ी गांव का रहने वाला था। वह करीब तीन माह पहले करनाल में मजदूरी करने आया था। इंद्री थाना पुलिस मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के छोटे भाई मजाहिर ने बताया कि वीरवार रात करीब आठ बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बड़े भाई शमीम को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बैक करते समय टक्कर मार दी है।
शमीम को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। वह जब वहां पहुंचा तो भाई की मौत हो चुकी थी। शमीम गांव जोहड़ माजरा में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी का काम कर रहा था।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन को ले जा रहा था। इसी दौरान शमीम ट्रॉली और पास की दीवार के बीच आकर दब गया। साथियों ने तुरंत उसे कल्पना चावला अस्पताल पहुंचाया, वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से दोबारा उसे कल्पना चावला अस्पताल लाया गया। ङ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।