फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The humidity in the air has created a haze, and the weather will now turn cold.

Karnal News: हवा में नमी से छाई धुंध, अब सर्द होगा मौसम का मिजाज

Mon, 03 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 03 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The humidity in the air has created a haze, and the weather will now turn cold.

विज्ञापन
करनाल। नवंबर का माह शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदला सा महसूस हो रहा है, रात को ठंडक का अहसास हो रहा है। हवा में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत तक होने के कारण सुबह धुंध छाई, हालांकि सूर्य की किरणें धरती तक पहुंची। दिनभर मौसम साफ रहा परंतु अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है लेकिन रात्रि कालीन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछले दिनों एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट देखी गई थी। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही बढ़ोतरी हुई लेकिन अब मौसम का मिजाज धीरे धीरे सर्द होता जा रहा है। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो शनिवार से एक डिग्री सेल्सियस कम है, हालांकि न्यूनतम तापमान 17.5 रहा, जो शनिवार से लगभग एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अब मौसम का मिजाज सर्द होने लगेगा। छह व सात नवंबर को आसमान पर बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है, इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होने लगेगा। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बनी हुई है, जिसके आने से तापमान और गिर सकता है।
विज्ञापन


--
तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान (डि.से.में)
26 अक्तूबर 32.2 16.2

27 अक्तूबर 31.2 16.6

28 अक्तूबर 29.6 17.8

29 अक्तूबर 29.0 17.6

30 अक्तूबर 30.6 18.6

31 अक्तूबर 30.2 19.4

01 नवंबर 30.8 16.6

02 नवंबर 29.8 17.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed