फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The heat persisted as the sun shone during the day, and the night temperature dropped.

Karnal News: दिन में धूप खिलने से गर्मी बरकरार.. रात का तापमान गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The heat persisted as the sun shone during the day, and the night temperature dropped.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिले में शुक्रवार को सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की धुंध छाई। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान वीरवार के समान ही रहा। हालांकि रात को हवा के चलने से न्यूनतम तापमान आधा अंक जरूर गिरा। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी महसूस की जाने लगी है। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी कई दिन तापमान लगातार बढ़ने के आसार जताए हैं और इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन में हवा कम होने से और तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ सकता है इसके साथ ही दिन में गर्मी भी बढ़ेगी। बुधवार को हुई बारिश के बाद सुबह-शाम हल्की ठंड के सा दिन में तापमान बढ़ने से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed