{"_id":"61c0ee1b1b5905738d4ef98c","slug":"the-fog-will-rise-karnal-news-knl934230105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से धुंध गहराने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से धुंध गहराने के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के मैदानी क्षेत्र की तरफ रुख होने से ठंड जारी रहेगी। वहीं 22 से 24 दिसंबर तक सुबह-शाम व रात को धुंध बढ़ने के आसार हैं। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित जिला स्तरीय कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार हवा में नमी बढ़ी है। जिस कारण धुंध के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी चल रही है। हवाओं के रुख के चलते ठंड का असर रहेगा। केंद्र के अध्यक्ष डा. पीके सारस्वत ने आमजन को ठंड से बचाव के लिए पूरा तन ढांपने वाले कपड़े पहनने, पशुओं को ठंड से बचाने के उपाय करने और फसलों की उचित देखभाल करने का संदेश दिया।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 93 व दोपहर को 88 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 13.5 एमएम रहा। हवा की औसत गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले वर्ष 20 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19.0 व न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस था।