फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The five-kg cylinder scheme remains confined to paper, with migrants buying gas worth 65 per kg for 300.

Karnal News: पांच किलो सिलिंडर वाली योजना कागजों में कैद, 65 रुपये किलो की गैस 300 में खरीद रहे प्रवासी

Mon, 06 Apr 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The five-kg cylinder scheme remains confined to paper, with migrants buying gas worth 65 per kg for 300.
हांसी रोड पर अपनी साईकिल के कैरियल पर छोटा गैस सिलिंडर रखकर गैस भरवाने के लिए भटकता मजदूर। संवा
भगवान दास
विज्ञापन

करनाल। गैस संकट से जूझ रहे प्रवासियों के लिए सरकार की पांच किलो गैस सिलिंडर देने की योजना कागजों से बाहर नहीं आ पाई है। जिले में एक भी पांच किलो का सिलिंडर पहुंचा नहीं है। प्रवासी मजदूरों को ही नहीं अधिकारियों को भी इस योजना की पूरी जानकारी नहीं है। हजारों प्रवासियों को 65 रुपये किलो वाली गैस ब्लैक में 300 रुपये में खरीदनी पड़ रही है।
14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलिंडर की कीमत करीब 920 रुपये है। जो कनेक्शन, दस्तावेजी प्रक्रिया ओर बजट की वजह से प्रवासी मजदूरों की पहुंच से बाहर है। ऐसे में वे छोटे-छोटे सिलिंडरों में ही 300 रुपये किलो तक गैस खरीदकर अपना गुजारा कर रहे हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिलेभर का सर्वे कर आंकड़ा जुटाया है। इसमें अब तक 15 हजार से ज्यादा की ऐसी आबादी मिली है जो छोटा सिलिंडर इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें ईंट-भट्टों, फैक्टरियों और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा प्रवासी सेक्टर 32-33, सेक्टर-3, मंगल कॉलोनी, रामदेव कॉलोनी, शिव कॉलोनी, अर्जुन गेट, वसंत विहार, गांधी नगर में रहते हैं। कुछ लिबर्टी, घरौंडा, तरावड़ी और निसिंग में रहते हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस रिपोर्ट को सरकार के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक करीब 15 हजार मजदूरों की पहचान हुई है। सोमवार को विभाग अधिकारियों की अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ बैठक होगी। इसमें तय किया जाएगा कि पांच किलो के सिलिंडर जिले में कैसे मंगवाए जाएं और उनका वितरण किस प्रकार किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed