फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The eviction team of shoppers altercation, karnal

अतिक्रमण हटाने गई टीम से दुकानदारों की नोकझोंक

Thu, 23 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 23 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

करनाल जिले के इंद्री कस्बे में लंबे समय बाद नगरपालिका इंद्री की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन पहले दिन चला अभियान फेल रहा। वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ दुकानदारों की नपा कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। कुछ दुकानदार खफा होकर अस्पताल के नजदीक इकट्ठे हो गए और कर्मचारियों की भेदभावपूर्ण कार्यप्रणाली का विरोध किया।

विज्ञापन


नगरपालिका द्वारा बस स्टैंड के नजदीक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन एकदम बरसात आने पर कार्रवाई रोक दी गई। उसके बाद कर्मचारियों ने मेन बाजार का रुख किया। मेन बाजार में नाला अटा होने पर एक दुकानदार की कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। फिर कर्मचारियों की अस्पताल के पास भी कुछ दुकानदारों से तू तू मैं मैं हुई।
विज्ञापन


नपा कर्मचारी कई दुकानों के बाहर रखे सामान को ट्राली में लोड करके ले गए। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। नपा सचिव निशा शर्मा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है और लगातार दो-चार दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। शहर में जिसने भी दुकानों के बाहर सामान रखा है या अवैध कब्जा किया है, उन सब पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed