फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The entire district can be sealed in a few minutes

चंद मिनटों में जिले भर को किया जा सकेगा सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The entire district can be sealed in a few minutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भले ही देश के व्यस्ततम राष्ट्रीय राज मार्गों में एक, चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर करनाल पुलिस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार करने के मिशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया, लेकिन पुलिस यह सोचने को विवश जरूर हो गई कि बेहद कम समय में यदि फिर ऐसे ऑपरेशन को अंजाम देना पड़ा और टार्गेट ने भागने की कोशिश की तो चंद मिनटों में पूरे शहर में नाकाबंदी कैसे होगी। इस पर पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए जिला सीलिंग प्लान बनाया है। जिसमें पुलिस को किसी आतंकी या बदमाश की सूचना मिलते ही चंद मिनटों में ही पूरे जिले को तत्काल सील किया जा सकेगा। इसके लिए पुलिस ने वीरवार को रिहर्सल भी की थी, जिसमें पुलिस द्वारा पूरे जिले में विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनाें की चेकिंग की गई। कई घंटों तक पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। वहीं एसपी गंगाराम पूनिया ने जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। करनाल में भी शाम को अचानक नाका लगाकर जगह-जगह चेकिंग की गई।

नाका लगाकर की गई जांच
नीलोखेड़ी। आतंकवादियों के पकड़ने के बाद पुलिस टीम ने दिन भर जीटी रोड पर नाका लगाकर सभी वाहनों की चेकिंग की तथा चालक व अन्य लोगों की पहचान संबंधी पूछताछ की। चौकी प्रभारी संदीप लोहान के नेतृत्व में टीम ने हर संदिग्ध वाहन की गहनता से जांच की। उनसे यह भी पूछताछ की गई कि वे कहां से आए हैं और उन्हें किस जगह पर जाना है। चौकी प्रभारी ने बताया कि एसपी गंगाराम पूनिया से मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर ही यह नाका लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed