फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The dumper full of sand collided with the security room after colliding with the trolley, the watchman sitting inside died

रेत से भरा डंपर ट्रॉले से टक्कर के बाद सिक्योरिटी रूम से टकराया, अंदर बैठे चौकीदार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
The dumper full of sand collided with the security room after colliding with the trolley, the watchman sitting inside died
रेत से भरा डंपर ट्रॉले से टक्कर के बाद सिक्योरिटी रूम से टकराया, अंदर बैठे चौकीदार की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। हैफेड गोदाम के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने खराब होकर खड़े ट्राले को टक्कर मार दी। जिससे रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पास के राइस मिल के सिक्योरिटी रूम से जा टकराया। जिससे कमरे में बैठे 50 वर्षीय चौकीदार ओम सिंह की मौत हो गई। डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ओम सिंह गढ़ी गुजरान का रहने वाला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिक्योरिटी रूम भी ढह गया। थाना प्रबंधक सतपाल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

परिवार का इकलौता सहारा था ओम सिंह
ग्रामीणों ने बताया कि ओम सिंह अपने घर का इकलौता सहारा था। उसकी आमदनी से घर का गुजर बसर हो रहा था। उसके दो बच्चे हैं। ओम सिंह की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसकी पत्नी के कंधों पर आ गई है। लोगों ने बताया कि ओम सिंह के पास पुस्तैनी दो कनाल जमीन थी। जिसमें से उसने दस कनाल भूमि गुगा मेड़ी के लिए दान में दे दी थी। स्थानीय निवासी राहुल, सुनील, जयदेव ने बताया कि करनाल यमुनानगर स्टेट हाइवे पर ओवरलोड वाहनों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। सरकार को तुरंत ओवरलोड वाहनों पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed