फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The drop in temperature will make you feel cold

Karnal News: तापमान में गिरावट से सर्दी का होगा एहसास

Mon, 27 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The drop in temperature will make you feel cold

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। 6 से 7 अक्तूबर को बारिश के बाद अब लगातार मौसम खुश्क है, जो महीने के अंत तक खुश्क रहने की संभावना है लेकिन दो दिन बाद अधिकतम तापमान में भी आंशिक कमी आ सकती है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जिसके कारण रात्रिकालीन सर्दी में महसूस होने लगेगी।
शुरुआती दौर में अक्तूबर माह में असमय बारिश से किसानों को नुकसान पहुंचा था लेकिन इसके बाद मौसम खुश्क हो गया। जिसके कारण किसान अपनी धान की फसल की कटाई कराकर मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि करीब 75 से 80 प्रतिशत तक धान की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को भी तापमान में स्थायित्व बना रहा। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि इस सप्ताह मौसम में भी अधिक उार चढ़ाव की संभावना नहीं है। मासांत तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी बढ़ सकती है, न्यूनतम तापमान में आंशिक कम के कारण रात को हल्की सर्दी महसूस होगी। सप्ताह के अंत या आगामी सप्ताह में मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed