फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The developer company is accused of going bankrupt after taking Rs 200 crore from the bank and investors.

Karnal News: डेवलपर कंपनी पर बैंक और निवेशकों के दो सौ करोड़ लेकर दिवालिया होने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The developer company is accused of going bankrupt after taking Rs 200 crore from the bank and investors.
.फ्लैट ना मिलने से इकठ्ठा हुए लोग
करनाल। फ्लैट देने के नाम पर डेवलपर कंपनी ने निवेशकों से पैसे लिए। इसके बाद बैंक से भी ऋण उठा लिया। करीब दो सौ करोड़ रुपये लेने के छह साल बाद भी कंपनी निवेशकों को फ्लैट नहीं दे पाई। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर कंपनी ने खुद को दिवालिया तक घोषित कर दिया। पीड़ित लोगों ने रविवार को करनाल में कंपनी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में करनाल, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र के से आए लोग भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने हरियाणा रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी और नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन में भी अपील लगाई लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया। निवेशक अमित बजाज ने बताया कि इस कंपनी ने वर्ष 2018 में 283 फ्लैट देने का वादा किया था। यहां 107 वर्ग गज जमीन पर तीन मंजिला इमारत में फ्लैट बनाए जाने थे। इनकी कीमत 15 से 18 लाख रुपये रखी गई थी। लोगों ने इनमें निवेश करना शुरू कर दिया। सभी फ्लैट बिक गए लेकिन उनका फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया। निवेशकों ने इस पर करीब 70 से 80 करोड़ कंपनी को जमा करवाए। बाद में पता चला कि कंपनी ने एक बैंक से करीब 96 करोड़ का लोन लिया है। जो ब्याज समेत अब करीब 150 करोड़ हो चुका है। बैंक के साथ लोगों को भी कंपनी ने चूना लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed