फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The death of a baby during delivery, protest in hospital

डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, अस्पताल में हंगामा

Sat, 10 May 2014 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 10 May 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
The death of a baby during delivery, protest in hospital
बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही बरतने और अस्पताल में डिलीवरी के दौरान आवश्यक होने वाली सुविधाएं नहीं रखने का आरोप जड़ा है।
विज्ञापन


 परिवार के लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना सुबह करीब साढे़ छह बजे की बताई जा रही है। शहर के लाइनपार क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को किसी काम से जालंधर गया था। उसकी पत्नी पायल उर्फ अंजना को डिलीवरी के लिए रात में करीब 12 बजे उसका बड़ा भाई सुनील कुमार और उसकी मां कमलेश रानी लेक र आईं। वह भी लगभग तीन बजे अस्पताल पहुंच गया था।
विज्ञापन


सुबह करीब साढे़ छह बजे बच्चा आधा पेट मेें था और आधा बाहर ऐसी हालत में डॉक्टर पूनम विरमानी ने उन्हें बताया कि वह बच्चे को नहीं बचा पाएंगी। थोड़ी देर में ही डॉक्टर ने मृत बच्चे को कपडे़ में लपेट कर उन्हें दे दिया। वह लोग आगबबूला हो गए। उन्होंने पहले बच्चे को दफनाया। इसके बाद सैकड़ों लोग विरमानी के अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी होने पर डॉ. मनोज विरमानी अंडर ग्राउंड हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात पर नियंत्रण करने के लिए कई जिप्सियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने अस्पताल में ही परिजनों और वैद्य पूनम विरमानी से बात की। परिजनों ने सैकड़ों लोगों के सामने पूनम विरमानी पर लापरवाही बरतने और अस्पताल में सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के लिए आरोप लगाया। पुलिस ने भी वैद्य पूनम विरमानी से भी कई सवाल जवाब किए। बाद में पुलिस परिजनों को लेकर थाना सिविल लाइन गई। परिजनों ने कहा था कि उन्हें डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई चाहिए। परिजनों ने कहा कि उनका एक बच्चा इस डॉक्टर की लापरवाही के कारण करीब डेढ़ साल पहले भी मर चुका है।


नहीं की कोई लापरवाही
वैद्य पूनम विरमानी ने तमाम आरोप को नकारा है। उन्होंने कहा कि उनका अस्पताल आयुर्वेद पद्धति का है। वहां आपरेशन नहीं किया जाता है। सामान्य डिलीवरी कराई जाती है। कोई लापरवाही नहीं की गई है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed