फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The daughters of farmers, laborers, artisans have made their name bright by topping

किसान, मजदूर, कारीगर की बेटियों ने टॉप कर चमकाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
The daughters of farmers, laborers, artisans have made their name bright by topping
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी कर्ण नगरी की आठ बेटियों ने टॉप करते हुए पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया है। इनमें से किसी के पिता किसान हैं तो कोई मजदूर, पेंटर व कारीगर की बेटी है। बेटियों की इस उपलब्धि से उनके घरों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का घरों पर तांता लगा है। इन छात्राओं का कहना है कि उन्हें अपने पिता की मेहनत पर नाज हैं। उनकी मेहनत ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। टॉपर बेटियों का सपना आईएएस, आईपीएस अफसर और डॉक्टर बनना है। ब्यूरो
प्रथम : 494 अंक
शगुन रानी
लक्ष्य : कुटेल निवासी पिता राजेंद्र कुमार और मां स्नेहलता की बेटी आईएएस अफसर बनना चाहती है। उसके सोशल साइंस में 100, विज्ञान, गणित और हिंदी में 99 अंक हैं।
विज्ञापन

प्रथम : 494
पूजा
लक्ष्य : बिजना निवासी पिता विनोद और मां मीना की बेटी ने सेल्फ स्टडी के बल पर सफलता पाई है। छात्रा का डॉक्टर बनने का सपना है। उसके गणित और फिजिकल एजूकेशन में 100, हिंदी में 99 और अंग्रेजी में 98 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम : 494
तन्नु रावल
लक्ष्य : घरौंडा निवासी रघुबीर सिंह और शर्मिला देवी की बेटी भी डॉक्टर बनना चाहती है। छात्रा के हिंदी में 100, फिजिकल एजूकेशन में 99, विज्ञान, अंग्रेजी और गणित में 98 अंक हैं।
द्वितीय : 493
अन्नू देवी
लक्ष्य : निगदू निवासी सुल्तान सिंह और रेखा देवी की बेटी का इंजीनियर बनने का सपना है। उसने रात को कई घंटे तक पढ़ाई की। उसके गणित और फिजिकल एजूकेशन में 100, अंग्रेजी में 99, साइंस और हिंदी में 97 अंक हैं।
तृतीय : 491
निशिका
लक्ष्य : जैनपुर साधान निवासी सुखदेव और प्रवीन कौर की बेटी ने दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई की। वह आईएएस अफसर बनना चाहती है। उसके पंजाबी में 99, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और हिंदी में 98 अंक हैं।
तृतीय : 491
वंशिका
लक्ष्य : जैनपुर साधान निवासी मामूराम और सलमा की बेटी डॉक्टर बनना चाहती है। रोजाना एक घंटा प्रत्येक विषय को दिया। पंजाबी, विज्ञान और गणित में 100, हिंदी में 96 और अंग्रेजी में 95 अंक हैं।

तृतीय : 491
जैसमीन
लक्ष्य : जांबा निवासी सुशील कुमार और रीना की बेटी वैज्ञानिक बनना चाहती है। उसके गणित में 100, अंग्रेजी में 99, संस्कृत और हिंदी में 98 अंक हैं।
------
तृतीय : 491
अंकिता राणा
लक्ष्य : कुटेल निवासी अशोक कुमार और मोनिका की बेटी डॉक्टर बनना चाहती है। छात्रा ने रोजाना आठ घंटे पढ़ाई की। उसके अंग्रेजी और हिंदी में 99, संस्कृत और सोशल साइंस में 98 व गणित और विज्ञान में 97 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed