फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The danger of corona increased, four new cases came

बढ़ा कोरोना का खतरा, चार नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
The danger of corona increased, four new cases came
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना दोबारा फैलने लगा है। शनिवार को कोरोना के चार केस आए हैं। पिछले एक सप्ताह में 10 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ रहीं हैं। दूसरी ओर विदेश से आने वाले लोगों की संख्या भी 815 तक पहुंच गई है।
हालांकि विदेश से आए करीब 200 लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है, उनमें से अब तक एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है। 120 के करीब ऐसे लोग हैं जिनका सुराग नहीं लग रहा है कि वह कहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

उनके पासपोर्ट में जो पता लिखा गया था वह उस पते पर नहीं हैं। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार शनिवार को कोरोना के चार केस सामने आए हैं। इनमें से तीन केस डाकवाला रोडान के हैं। एक केस सेक्टर-7 का है। फिलहाल 10 केस एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में 1550 सैंपल लिए गए हैं और 1220 के करीब सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 607875 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 564363 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 40050 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 39486 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले में अब तक 554 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed