फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   the crying farmer said if the paddy is not sold, he will die

रो पड़ा किसान बोला-आज धान नहीं बिका तो जान दे दूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
the crying farmer said if the paddy is not sold, he will die
साहब मैं 28 सितंबर से मंडी में हूं। अगर आज धान खरीद नहीं हुई तो फसल को आग लगाकर मंडी में ही आत्महत्या कर लूंगा। यह बात कैथल के गांव कौल निवासी किसान ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को मंडी पहुंचे नोडल अफसरों के समक्ष कह दी। अकेले ईश्वर सिंह की यह समस्या नहीं है, बल्कि कई किसान कई दिन से मंडी में धान लेकर भूखे प्यासे पड़े हैं। अफसरों ने किसानों को जल्द धान खरीद का भरोसा दिलाया। साथ ही खानपान की उचित व्यवस्था के निर्देश दिये।
विज्ञापन

निगदू अनाज मंडी में व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से 2019 में एचसीएस चयनित गुलजार अहमद और ज्योति मित्तल को प्रशिक्षण के दौरान नोडल आफिसर नियुक्त किया गया। शुक्रवार दोनों ने मंडी का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों का दर्द छलक उठा। कैथल के गांव कौल निवासी किसान ईश्वर सिंह ने नोडल ऑफिसर के समक्ष रोते हुए हाथ जोड़कर कहा कि वह 28 सितंबर से ही फसल लेकर आया है, लेकिन खरीदने के लिए कोई एजेंसी अधिकारी नहीं आया। कभी आढ़ती कहता है कि फसल बेचने को शेड्यूल बनाकर आए तो कभी संबंधित अधिकारी कहता है कि उनका नाम नहीं आया। किसान ने रोते हुए कहा कि साहब मेरी फसल कब बिकेगी। उसने कहा कि अगर आज उसकी फसल नहीं खरीदी गई तो वह अपनी फसल को आग लगाकर मंडी में ही आत्महत्या कर लेगा। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद शाम को ईश्वर सिंह की फसल तो बिक गयी लेकिन उनके जैसे अन्य तमाम किसान अभी धान खरीद के इंतजार में बैठे हैं। नोडल अधिकारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ, एजेंसी अधिकारी, ठेकेदार व मंडी के व्यापारियों की भी बैठक ली। अधिकारियों ने धान खरीद और उठान सही तरीके से नहीं होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रविवार को मंडी में खरीद नहीं होगी, बल्कि खरीदी गई फसल का उठान होगा।
विज्ञापन

एजेंसी अधिकारी और ठेकेदार से लिखित में लिया
-निगदू अनाज मंडी में नियुक्त नोडल अफसर एचसीएस गुलजार अहमद और ज्याति मित्तल ने बैठक में उपस्थित एजेंसी अधिकारी और उठान करने वाले ठेकेदार से धान की सुचारु खरीद और उठान की बात लिखित में ली। इस दौरान हैफेड की ओर से खरीद और उठान न होने के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार बताया। वहीं ठेकेदार ने तीन अक्टूबर तक खरीदी गयी फसल को दो दिन में उठाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed