फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation removed the carts from outside Karna Park.

Karnal News: निगम ने कर्ण पार्क के बाहर से रेहड़ियां हटवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The corporation removed the carts from outside Karna Park.
करनाल। नगर निगम की सफाई शाखा की टीम ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाकर कर्ण पार्क के बाहर लगी रेहड़ियों को हटाया। इन्हें गंदगी फैलाने बारे बार-बार चेतावनी दी गई थी लेकिन उन्होंने इस पर अमल नहीं किया। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। निगमायुक्त ने कर्ण पार्क का दौरा कर साफ-सफाई का जायजा लिया था। वहां देखा कि रेहड़ियाें से पार्क के अंदर गंदगी फैली हुई है, जिससे पार्क की शोभा खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम शहर में साफ-सफाई को लेकर नियमित दौरा करती है। उन्होंने सभी स्ट्रीट वेंडरों को चेतावनी देते कहा कि यदि कहीं भी गंदगी पाई जाती है तो वहां रेहड़ियों को लगने नहीं दिया जाएगा। कार्रवाई करने गई टीम में सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, स्वच्छ भारत मिशन टीम और सहायक कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed