फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation could not even muster a 10 percent quorum in the area meetings.

Karnal News: एरिया सभाओं में 10 प्रतिशत का कोरम भी नहीं जुटा सका निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The corporation could not even muster a 10 percent quorum in the area meetings.
नगर निगम द्वारा आयोजित एरिया सभा में इकट्ठा हुए शहर के मतदाता स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के विकास और परियोजनाओं की पारदर्शिता में शहरवासियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गठित की गई एरिया सभाएं महज औपचारिकता बनकर रह गईं। नगर निगम द्वारा बुधवार को शहर के 20 वार्डों में 49 स्थानों पर आयोजित की गई एरिया सभाओं में निर्धारित कोरम ही पूरा नहीं हो सका। हालात ये रहे कि किसी भी सभा में एरिया के कुल मतदाताओं का 10 प्रतिशत भी उपस्थित नहीं रहा, जो सभा को वैध माने जाने के लिए अनिवार्य था। यहां गिनती के ही लोग पहुंचे। हजारों की आबादी और मतदाताओं वाले एरिया की सभा में कहीं महज 11 लोग उपस्थित हुए तो कहीं अधिकतम 40 से 50 लोगों तक ही संख्या सिमट गई।
महज एक सभा में अधिकतम लोगाें की संख्या 140 दर्ज की गई। इसकी वजह से योजनाओं के पहले चरण की वेरिफिकेशन तक पूरी नहीं हो सकी जिसमें लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्ध पेंशन और विधवा पेंशन शामिल रही। सरकार की एरिया सभाओं में जनता की बेरुखी ने एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में नागरिक भागीदारी की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है। योजनाएं जमीन पर उतारने के लिए बनाए गए मंच ही खाली रह गए, जिससे प्रशासनिक मंशा और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर साफ नजर आया।
विज्ञापन




17 जनवरी को हुआ गठन, 21 को हुई बैठक लेकिन जुटा नहीं पाए जनता-
नगर निगम की ओर से 17 जनवरी को सभी वार्डों की एरिया सभाओं का औपचारिक गठन किया था। इसके लिए सभी जगह पत्राचार भी किया गया। इसके बाद 21 जनवरी को शहरभर के 20 वार्डों में अलग अलग 49 स्थानों पर एरिया सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के असल पात्रों की पहचान और सत्यापन करना था। इनमें विशेष रूप से लाडो लक्ष्मी योजना, विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य लाभार्थी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों की वेरिफिकेशन एरिया सभाओं के माध्यम से करवाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून में तय है एरिया सभा की बड़ी भूमिका

नगर निकाय नियम- 2008 के तहत एरिया सभाओं को स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं का आधार माना गया है। एरिया सभा को विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने, योजनाओं की प्राथमिकता तय करने, सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने में इनकी अहम भागीदारी रखी गई है। इनके माध्यम से शहर के लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं जिनमें स्ट्रीट लाइट, सड़क, पानी, सफाई पर सुझाव देने से लेकर प्रस्ताव तक पारित करवा सकते हैं। एरिया सभा के माध्यम से लोगों के प्रस्ताव वार्ड कमेटी और यहां से सदन तक आने थे। लेकिन पहली ही एरिया सभा में जनता की कम भागीदारी ने इन सभी उद्देश्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर निगम की ओर से 20 वार्डों में परिवार पहचान पत्र के आधार पर करीब 3.27 लाख जनसंख्या के आधार पर कुल 2.82 लाख मतदाताओं के लिए 252 बूथों के हिसाब से 49 जगह सभाएं आयोजित की। इनमें एरिया सभा की जनसंख्या, मतदाता को शामिल किया गया। हर वार्ड में मतदाताओं के आधार पर सभा में दस प्रतिशत तो दूर की बात दो प्रतिशत भी लोग नहीं पहुंचे। हालांकि इसके लिए निगम ने 49 कर्मचारियों समेत निगम अधिकारियों और पार्षदों को भी शामिल किया था।


--------
नगर निगम की ओर से एरिया सभाओं में कोरम पूरा न होने की विस्तृत रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेज दी है। अब अगली कार्रवाई सरकार के निर्देशों पर निर्भर करेगी। यह भी तय किया जाएगा कि एरिया सभाओं को दोबारा आयोजित किया जाए या फिर किसी वैकल्पिक प्रक्रिया के तहत लाभार्थियों का सत्यापन और विकास योजनाओं की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

- अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed