फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The condition of Subhash Park is not improving even after giving it on contract

Karnal News: ठेके पर देकर नहीं सुधर रही सुभाष पार्क की दशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of Subhash Park is not improving even after giving it on contract
सुभाष पार्क में बंद पड़ा फव्वारा। संवाद
अंबाला। लाखों का ठेका जारी करने के बाद भी सुभाष पार्क की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। पार्क में अभी कुछ जगह पर अंधेरा पसरा है। कुछ जगह से टाइलें टूट गई हैं या गायब हो गई हैं। ऐसे में पार्क आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिन के उजाले में तो लोग बिना किसी डर के पार्क में घूमकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय पार्क में अंधेरा पसरने से कीड़े-मकौड़े आदि के काटने का डर बना रहता है। यह समस्या योगशाला के सामने पार्क के गेट से शुरु हो जाती है। एक तरफ लगी सभी फैंसी लाइट्स बंद पड़ी हैं। वहीं दूसरी बड़ी परेशानी अब पार्क में लगी टाइलों के टूटने से खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

इस कारण कई बार बच्चे व बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं कुछ हिस्से से टाइलें ही गायब हो गई हैं। ऐसे में एक बार फिर सुभाष पार्क की व्यवस्थाओं पर ग्रहण लगता जा रहा है। वहीं संगीतमय फव्वारा भी पिछले काफी समय से बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों फूड प्लाजा बंद
सुभाष पार्क में आने वाले लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसने के लिए दो फूड प्लाजा खोले गए थे जोकि अब बंद हो चुके हैं। इसके बंद होने का कारण फूड प्लाजा का किराया बताया गया है जोकि प्रतिमाह के हिसाब से तीन लाख रुपये बनता है। फूड प्लाजा संचालकाें की कमाई काफी सीमित थी और खर्च अधिक। इसलिए पहले एक फूड प्लाजा बंद हुआ और फिर दूसरा भी बंद हो गया।
27 करोड़ से तैयार हुआ था पार्क
लगभग 17 करोड़ की लागत से सुभाष पार्क का निर्माण किया गया है। इस पर 27 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 18 नवंबर 2017 को हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पार्क का शिलान्यास किया था और 2020 में इसे आमजन के लिए खोल दिया था। इसमें सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे, ओपन एयर थियेटर, 4 एकड़ में झील, व्यायाम के लिए ओपन जिम,बच्चों के खेलने के लिए झूले,संगीतमय फव्वारा और फैंसी लाइट्स लगाई गई हैं। इसके अलावा पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हजारों की संख्या में पेड़-पौधे भी रोपित किए गए हैं।

वर्जन
पार्क में लगी लाइटों को दुरुस्त करवा दिया गया था। अगर फिर भी कहीं कोई समस्या है तो मौके पर अधिकारी को भेजकर इसे चेक करवाया जाएगा और समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।

सुभाष पार्क में बंद पड़ा फव्वारा। संवाद

सुभाष पार्क में बंद पड़ा फव्वारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed