{"_id":"65ad958d2a492c2867008254","slug":"the-conch-has-been-blown-in-the-name-of-ram-every-house-will-be-covered-with-saffron-karnal-news-c-18-knl1008-310545-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राम नाम का शंख बजा है, हर घर भगवा छाएगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राम नाम का शंख बजा है, हर घर भगवा छाएगा...
विज्ञापन
- श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में भगवान श्री राम के जयघोषों के साथ निकली शोभायात्रा
हर भारतवासी का सपना हुआ साकार : आचार्य राजेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुंडला। जाणी रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में भगवान श्री राम के जयघोषों के साथ गोशाला संचालक स्वामी गोपाल गोस्वामी की अगुवाई में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में शोभायात्रा पूरे शहर में निकाली गई। रामभक्तों ने जगह-जगह रामनाम के पताका लगा थे।
बालू धाम से स्वामी शांति गिरि, संस्थापक पीतांबरा पीठ कुरुक्षेत्र आचार्य राजेश्वर ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के उपरांत भगवान श्री राम अपने घर अयोध्या पधारे हैं। जिससे हर भारतवासी का सपना साकार हुआ है।
भगवान श्रीराम सभी देशवासियों के दिलों में विराजमान हैं। इस दौरान जुंडला नगरी भगवा रंग में रंगी नजर आई। शोभायात्रा गोशाला परिसर से शुरू हुई व गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस गोशाला परिसर में संपन्न हुई। भगवान श्री राम की मूर्ति पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। श्री शिव क्लब एवं महाकाल ग्रुप के तत्वावधान में ब्रैड पकोड़ा व चाय का वितरित किया गया। यात्रा में भगवान श्री राम के भजन राम नाम का शंख बजा है, हर घर भगवा छाएंगा पर श्रद्धालु खूब थिरके। कार्यक्रम की सफलता के लिए गोशाला की ओर से गो सेवकों को ड्यूटियां सौंपी गई। इस मौके पर पूर्व सीपीएस जिलेराम शर्मा, गोभक्त अमनदीप जुंडला, गोशाला प्रधान राजेंद्र मोंगा, कृष्ण मुरारी सिंगला ने समारोह में पंहुचकर भगवान श्री राम के स्वरूप पर पुष्प अर्पित कर सभी के लिए मंगल कामना की।

ओम प्रकाश सिंह यादव।
विज्ञापन