फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The cold has increased, people are reaching the market to buy blankets.

Karnal News: ठंड बढ़ी, बाजार में कंबल खरीदने के लिए पहुंच रहे लोग

Wed, 19 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 19 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The cold has increased, people are reaching the market to buy blankets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में कंबलों की मांग बढ़ने लगी है। बाजार में कंबलों की खरीदारी करने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाएगी, वैसे-वैसे दुकानों पर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। इन दिनों ग्राहक पानीपत के कंबलों की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। पानीपत से आने वाले कंबल ग्राहकों को सस्ते दामों पर मिल जाते हैं जबकि जालंधर से आने वाले कंबल इस बार महंगे दामों पर बिक रहे हैं।



-सिंगल बेड कंबल 250 रुपये से शुरू

दुकानदार अमन ने बताया कि बाजार में सिंगल बेड का कंबल 250 से शुरू होकर 1500 रुपये तक बिक रहा है। वहीं, डबल बेड का कंबल 500 से लेकर 5000 रुपये तक बिक रहा है। बाजार में अलग-अलग तरह के कंबल मौजूद है।
विज्ञापन

- मिंक कंबल की मांग सबसे ज्यादा


कंबल विक्रेता सादिक ने बताया कि इस बार बाजार में सबसे ज्यादा मांग मिंक कंबलों की है। पहले ये कंबल अन्य राज्यों से आते थे लेकिन अब पानीपत में ही इन कंबलों को बनाया जाता है। पारंपरिक कंबलों की तुलना में ये हल्के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पोलर व सुपर सॉफ्ट कंबल भी भा रहे

दुकानदार प्रवीण गर्ग ने बताया कि ग्राहकों को पोलर और सुपर सॉफ्ट कंबल भी खूब भा रहे हैं। यह कंबल देखने में भी सुंदर हैं और ठंड से भी बचाते हैं।

-इन राज्यों से आ रहे हैं कंबल

दुकानदार देवेंद्र ने बताया कि सबसे ज्यादा कंबल पानीपत से आ रहे हैं। अलग-अलग प्रकार के ये कंबल लोगों के बजट में फिट बैठते हैं। लुधियाना और अमृतसर से भी कंबल मंगाए जा रहे हैं। हालांकि ये कंबल दूसरे के मुकाबले थोड़े महंगे हैं।



कंबलों की किस्में और दाम

मिंक कंबल - 500 से 5000 रुपये तक
पोलर कंबल - 200 से 3000 रुपये तक

सुपर सॉफ्ट कंबल - 500 से 1500 रुपये तक
ग्लावडी कंबल - 600 से 800 रुपये तक

-मिंक कंबल की खासियत
-ये कंबल अपनी कोमलता, गर्माहट और हल्केपन के लिए जाने जाते हैं।
-मिंक कंबल सिंथेटिक रेशों से बने होते हैं, जो असली मिंक फर का एहसास देते हैं।
-ये कंबल वजन में हल्के भी होते हैं। इन्हें आसानी से कही भी लेकर जा सकते हैं।
-ये कंबल आसानी से धोए जा सकते हैं। धोने के बाद सिकुड़ते भी नहीं हैं।
-ये कंबल पॉलिएस्टर माइक्रोफाइबर से बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed