{"_id":"61b26c395e26af37a36a74fe","slug":"the-city-of-karna-will-be-lyrical-cultural-programs-tableaux-will-come-out-in-the-procession-karnal-news-knl922554186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतामय होगी कर्ण नगरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा में निकलेंगी झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतामय होगी कर्ण नगरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा में निकलेंगी झांकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के उपलक्ष्य में 12 से 14 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें गीता थीम पर आधारित सेमीनार, हवन, पाठ, छात्रों की चित्रकला तथा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी व नगर शोभायात्रा जैसी गतिविधियां होंगी। इसको लेकर अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय गीता महोत्सव पर छह कार्यक्रम होने हैं। उन्होंने प्रबंधों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने बताया कि गीता जयंती कार्यक्रमों का मुख्य आयोजन स्थल डॉ. मंगलसेन सभागार रहेगा। सभागार मंच से सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रात: व सायं दो सत्रों में रहेंगे। प्रात: के सत्र में स्कूल और कॉलेजों के प्रतिभागी छात्र और सायं के सत्र में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी तथा महाविद्यालयों से आए प्रतिनिधियों को निर्देश दिए।
गीता और आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर लगेगी प्रदर्शनी
समारोह स्थल पर गीता और आजादी का अमृत महोत्सव के थीम पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जो 12 से 14 दिसंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में 1857 की क्रांति के कर्णधार और हरियाणा के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक हुए चहुंमुखी विकास की कहानी को तुलनात्मक तथ्यों से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमीनार
जिला स्तरीय कार्यक्रम में गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। यह महाविद्यालयों की तरफ से आयोजित किया जाएगा। सेमीनार में गीता पर आधारित वक्तव्य दिए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने राजकीय सह शिक्षा व महिला कॉलेज तथा डीएवी कॉलेज के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नगर शोभायात्रा का आयोजन अंतिम दिन 14 दिसंबर को किया जाएगा। गीता पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन होगा। शोभायात्रा प्रात: करीब 10 बजे होटल प्रेम प्लाजा के सामने स्थित सड़क से शुरू होगी और रेलवे रोड, डॉ. आंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा से होती हुई गुजरेगी।
सभी तीर्थों पर होगा दीपदान
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के महाभारतकालीन 34 तीर्थों पर दीपदान किया जाएगा। शहर के कर्ण ताल में भी 1800 दीये जलाए जाएंगे। कुरुक्षेत्र से एक एलईडी वैन भी करनाल आएगी। इसके माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता संदेश को प्रसारित किया जाएगा। बैठक में उपमंडल अधिकारी गौरव कुमार व मनदीप कुमार, कार्यक्रम के नोडल एवं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार आर्य, डीआरओ श्यामलाल, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, अतिरिक्त उप निगमायुक्त धीरज कुमार, ईओ देवेंद्र नरवाल तथा शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक व वाणिज्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।