फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city of Karna resonated with the cheers of Lord Shiva and Mother Ganga

45. भगवान शिव और मां गंगा के जयकारों से गूंजी कर्ण नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The city of Karna resonated with the cheers of Lord Shiva and Mother Ganga
करनाल। सावन ज्योत सभा की ओर से शनिवार की शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव और मां गंगा के जयकारे गूंजे। शहर के मुख्य बाजार से निकली ज्योत के समक्ष माथा टेककर श्रद्धालुओं ने सबकी खुशहाली की मन्नतें मांगी। शोभायात्रा में 12 फुट के विशाल बाहुबलि हनुमान और 14 फुट ऊंची ज्योत की पालकी आकर्षकण का केंद्र रही।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्री श्री 1008 बाबा कालीदास कृष्णानंद परमहंस महाराज सांपला वाले, सांसद संजय भाटिया, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीएम प्रतिनिधि संजय बठला ने ज्योत प्रचंड कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालु भगवान शिव शंकर और गंगा मैय्या की मस्ती में झूमते हुए साथ साथ चलते रहे। शहर में शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा ने श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट में विश्राम लिया।
विज्ञापन

बाबा कालीदास कृष्णानंद परमहंस महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि भारत में गंगा को मां की तरह पूजा जाता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमने देवी देवताओं की भूमि पर जन्म लिया है। गंगा में स्नान करने वाले व्यक्ति के जन्मों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। इस अवसर पर व्यापारी नेता कृष्ण लाला तनेजा, मनोज वधवा, उत्तराखंड से पूर्व मंत्री केके लाल, पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, चेयरमैन कैलाश सचदेवा, राकेश मदान, जितेंद्र कटारिया, गुरशरण चौधरी, ओमप्रकाश सुखीजा, अजय दीवान, दीपक बोगरा, प्रीतमलाल डुडेजा, जतिंद्र अरोड़ा, कमल कुमार, दीपक कुमार, तरूण चौधरी, शाम सुंदर, लव सेतिया, श्याम सुंदर, अमित सचदेवा, पुनीत शर्मा, भारत भूषण, हरविंद्र सिंह, अनिल कुमार, संजय चावला, अशोक सचदेवा, वंशुल शर्मा व कपिल कवात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आज हरिद्वार में भी निकालेंगे शोभायात्रा
सभा के प्रधान किशोर नागपाल ने बताया कि सात अगस्त को करनाल से श्रद्धालु हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। 14 फुट उंची जोत के साथ शोभायात्रा रविवार को सायं सात बजे भजनगढ़ आश्रम खडखड़ी भीम गौड़ा से निकाली जाएगी। ढोल नगाड़े, बैंड बाजे और देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शिरकत करेंगे। मुलतान जोत की परंपरा 112 साल से चल रही है। उल्लेखनीय है कि श्री सावन जोत सभा 24 वर्षों से गंगा मइया को समर्पित सावन जोत महोत्सव मनाती आ रही है। करनाल के लोगों में मां गंगा के प्रति गहरी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed