{"_id":"647baaa0ddb987448a0915cb","slug":"the-chief-minister-listened-to-the-problems-of-the-people-resolved-karnal-news-c-18-knl1031-140310-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगाें की समस्याएं, किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगाें की समस्याएं, किया समाधान
Sun, 04 Jun 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने दो दिवसीय करनाल प्रवास के पहले दिन शनिवार को कृपाल आश्रम, वार्ड-15, वार्ड-14 और वार्ड-4 में आयोजित कार्यक्रमों में जनता के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव भी जाने और लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान किया। ।
वार्ड-15 निवासी ओम प्रकाश सैनी ने उन्हें बताया कि स्कूल प्रमाण पत्र में जन्म तिथि न होने के कारण पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, जिस पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र के हिसाब से आयु 60 वर्ष से अधिक बन रही है। ऐसे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता लागू किया जाए। एक अन्य निवासी ने पानी का बिल अधिक आने और जुर्माना लगाए जाने की समस्या रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने पानी के बिल का ब्याज और जुर्माना माफ करने के निर्देश दिया।
इसके साथ ही लाभार्थियों के अनुभव भी जाने। वार्ड-15 में लाभार्थी लाज गुलाटी ने कहा कि अब उनके घर बैठे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और 60 वर्ष की आयु होने पर बुढ़ापा पेंशन का लाभ मिल रही है। पहले बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। आयुष्मान कार्ड की लाभार्थी सुदेश ने कहा कि कार्ड नहीं बना होता तो कर्ज में आ जाते और जिंदा भी न होते।
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी मौसम को देखते हुए विपक्ष के लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है। छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर लोगों को बरगलाएंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार के पिछले 8 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्य और जनकल्याकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं। लोगाें को योजनाओं का लाभ दिलाएं।
मुख्यमंत्री ने वार्ड-15 में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बांसो गेट स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही सैनी समाज की धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये अनुदान देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अगले एक से डेढ़ माह में इसका समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी आई डी को दुरूस्त करने का कार्य जनवरी माह से निरंतर जारी है और इसमें सुधार किया जा रहा है।
सीएससी से अपलोड डाटा की गलती 48 घंटे में होगी ठीक
मुख्यमंत्री ने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालकों के साथ भी सीधा संवाद किया। सीएससी संचालकों ने समस्या रखी पोर्टल पर डाटा दर्ज करने पर हुई गलती की वजह से लोगों को लाभ मिलने में परेशानी आती है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी से अपलोड डाटा में गलती 48 घंटे में ठीक की जाएगी। इसके साथ ही सीएससी की आमदनी बढ़ाने के लिए और सेवाओं को जोड़ा जाएगा। सीएससी संचालकों ने 60 वर्ष से अधिक नागरिकों की आयु सत्यापन का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिस पर जल्द प्रक्रिया शुरू होने का आश्वासन मिला।
हर बच्चे की होगी देखभाल, जाएगा स्कूल
मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवार पहचान पत्र डाटाबेस में उपलब्ध जानकारी सरकार ने विशिष्ट विभागों को नागरिकों की देखभाल के लिए दी है। छह वर्ष तक के आयु समूह की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई है, जिससे हर जरूरतमंद बच्चे की देखभाल की जा सके, भले ही बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में जा रहा हो या नहीं। छह वर्ष से अधिक और 18 वर्ष तक के आयु समूह को स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपा गया है, ताकि विभाग सुनिश्चित करे कि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे।
-- -- -
बरसात से पहले सभी कालोनियों का होगा सर्वे
जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड-14 में लोगों से संवाद के दौरान उनकी समस्या का समाधान करते हुए कहा कि बरसात के मौसम से पहले पूरे करनाल शहर की जल निकासी का सर्वे कराया जाएगा। इसे लेकर निगमायुक्त को सभी इंजीनियरों की टीम गठित कर जल्द से जल्द सर्वे कराने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कालोनियों में जलभराव की समस्या है, उन सभी की सूची तैयार करें और सभी इंजीनियर की टीम बनाकर सर्वे करवाया जाए। कॉलोनियों में पानी का बहाव देखकर निकासी की समस्या को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बरसात से पहले पानी, सीवरेज, नालियां, जल निकासी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष अभियान चलाकर जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया।