{"_id":"69d80d4b720a3765ef02f86a","slug":"the-central-team-collected-wheat-samples-from-grain-markets-for-quality-testing-karnal-news-c-18-knl1018-882941-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुणवत्ता जांच के लिए केंद्रीय टीम ने अनाज मंडियों से भरे गेहूं के सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुणवत्ता जांच के लिए केंद्रीय टीम ने अनाज मंडियों से भरे गेहूं के सेंपल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की अनाज मंडियों में बारिश से भीगे गेहूं और उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। यह टीम दिल्ली और चंडीगढ़ से केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से संबंधित रही। टीम ने करनाल अनाज मंडी सहित विभिन्न खरीद केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सभी मंडियों से गेहूं के सेंपल भी भरे ताकि बाद में डिस्पेच करते हुए समस्या न आए।
सभी सेंपल अब एफसीआई में जमा करवाए जाएंगे। जांच अधिकारियों ने बताया कि टीम की ओर से गेहूं की अलग अलग पैमानों पर जांच होती है। इनमें पिचका हुआ दाना से लेकर ढीली हुई चमक परत की भी जांच की जाती है। दूसरी ओर गेहूं खरीद के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मंडी के सभी ढेरियों का निरीक्षण किया और सभी की जांच की। खराब मौसम की वजह से गेहूं में अभी तक 17 प्रतिशत तक नमी मिल रही है। इसकी वजह से किसानों की खरीद प्रभावित हो रही है।
आवक ज्यादा, खरीद कम
जिले की 24 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन नमी अधिक होने के कारण खरीद की गति काफी धीमी है। अब तक जिले में कुल 71,827 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, लेकिन इसमें से केवल 6,508 मीट्रिक टन की ही खरीद हो पाई है। मंडी में बढ़ती आवक को देखते हुए प्रशासन ने खरीदे गए गेहूं का तुरंत उठान शुरू कर दिया है। रोजाना खरीदे जा रहे गेहूं को साथ-साथ उठाया जा रहा है,ताकि मंडियों में नई फसल के लिए जगह बनाई जा सके और किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0184-2267271 व 0184-2980735 जारी किए गए हैं। यह हेल्पलाइन सेवा प्रतिदिन प्रात: 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक क्रियाशील रहेगी।