फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a young man found in the canal, not yet identified

Karnal News: नहर में मिला युवक का शव, अभी पहचान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man found in the canal, not yet identified
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जैणी हेड नहर में सोमवार सुबह एक युवक का सड़ा-गला शव मिला है। मृतक खाकी रंग की शर्ट पहने हुए था। सूचना मिलते ही जुंडला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलवाया गया। शव को निकालकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
सोमवार सुबह आसपास के लोग राममेहर, सुभाष और सचिन टहलने के लिए नहर किनारे पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर नहर के पानी में लगी काई में फंसे शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज एसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शव करीब आठ से दस दिन पुराना है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन सड़न के कारण चेहरा पहचान के लायक नहीं रहा। पुलिस ने शव को करनाल के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है। जहां उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि परिजन पहचान कर सके। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पहचान के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed