फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The black cat by doctors on duty

डाक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी

Sat, 25 Jan 2014 12:51 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 25 Jan 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
The black cat by doctors on duty
मांगें पूरी न होने के विरोध में जिलाभर के सरकारी डॉक्टरों शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में ब्लैक बैज लगाकर लगाकर ड्यूटी की।
विज्ञापन


हालांकि डाक्टरों ने शांतिपूर्वक अपना रोष प्रदर्शन किया, साथ ही सरकार को यह चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन करने में भी पीछे नहीं रहेगी।

एसोसिएशन के महासचिव डॉ.जगमेंद्र मलिक ने बताया कि प्रदेश व्यापी इस ब्लैक बैज विरोध प्रदर्शन से पहले शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में गेट मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.शैलेंद्र खामरा ने की। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.रमेश सभ्रवाल, संयुक्त सचिव डॉ.आशीष शर्मा व चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


डॉ.मलिक ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के चिकित्सकों की मांगों को पूरा करने में ढिलाई बरत रही है। डेढ़ साल पहले मांग पूरी करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा के चिकित्सकों को पंजाब से भी बेहतर वेतन देंगे, जबकि आज तक हरियाणा के चिकित्सकों को पंजाब के बराबर भी वेतन नहीं दिया गया।

डॉ.जगमेंद्र मलिक ने बताया कि हरियाणा में रेगुलर ज्वाइन करने वाले चिकित्साधिकारियों का शुरुआती वेतनमान 50 हजार है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कांट्रेक्ट पर स्पेशलिस्ट को 80 हजार रुपये अदायगी की जा रही हैं, जोकि रेगुलर विशेषज्ञों के साथ अन्याय है।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को एसोसिएशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक रोहतक में होगी, जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

मलिक के अनुसार इस बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति तय होगी। गौरतलब है कि एसोसिएशन की मांग है कि डॉक्टरों की ज्वाइनिंग के समय प्रथम श्रेणी आफिसर का दर्जा और पे बैंड तीन दिया जाए, जबकि हरियाणा में आज तक ज्वाइनिंग समय पे बैंड दो दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed