{"_id":"691624d5a4cc7d9eed063cb2","slug":"the-air-is-becoming-toxic-yet-garbage-is-still-being-burned-in-the-city-karnal-news-c-18-knl1008-780418-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जहरीली हो रही हवा फिर भी शहर में जल रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जहरीली हो रही हवा फिर भी शहर में जल रहा कूड़ा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की हवा जहरीली होने लगी है इसके बावजूद लोग कूड़े और पत्तों को जला रहे हैं। इससे फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोगियों की दिक्कत और बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर उत्तर, उत्तर-पश्चिमी हवाएं भी धीमी गति से चलने लगी है, इस कारण दिन के तापमान में आंशिक गिरावट आई है।
कई दिनों से हवा में नमी की मात्रा 60 प्रतिशत से अधिक है। वीरवार को ये 61 प्रतिशत रही। इसके कारण सुबह हल्की धुंध भी दिखी। लेकिन सुबह से उत्तर-पश्चिमी हवाएं 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। जिससे धुंध का असर ज्यादा दिखाई नहीं दिया लेकिन हवा की गुणवत्ता मध्यम रही। करनाल का एक्यूआई 164 दर्ज किया। इस कारण स्वस्थ लोगों को तो कोई खास परेशानी नहीं हुई लेकिन फेफड़ा रोगी, अस्थमा और हृदयरोगियों को सांस लेने में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों ने महसूस भी किया लेकिन जागरूकता की कमी होने के कारण कई स्थानों पर कूड़ा और सफाई के बाद एकत्र हुए पत्ते जलते दिखाई दिए। जिसका धुआं ऐसे रोगियों की दिक्कत को और बढ़ाता है। नगर निगम ने सड़कों पर उड़ती धूल पर छिड़काव के इंतजाम तो किए लेकिन शहर में कूड़ा जलाने जैसे मामलों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
हवा में बढ़ेगी नमी की मात्रा
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो बुधवार से मामूली रूप से कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि 18 नवंबर तक मौसम का मिजाज खुश्क रहने की संभावना है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ सकती है। रात्रकालीन तापमान में आगामी दो तीन दिनों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जिससे सर्दी में इजाफा हो सकता है।