Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The afternoon sun is scorching, the mercury reaches 31.4 degrees Celsius.

Karnal News: सता रही दोपहर की धूप, 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The afternoon sun is scorching, the mercury reaches 31.4 degrees Celsius.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम में बदलाव के कारण अब अधिक गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसे में शुरुआत में ही मार्च महीना गर्म होने लगा है। हालात यह हैं कि तेज धूप के कारण दोपहर भी झुलसाने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, इससे दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं।

कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस पर जाने का अंदेशा जताया है। गर्मी के कारण गेहूं की फसल भी पकने के करीब पहुंचने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि इन दिनों मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को तापमान बढ़ने की संभावना रहेगी। अनुमान है कि तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं कृषि विभाग ने भी फसल को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी में नमी बनाए रखें
कृषि उपनिदेशक का कहना है कि अचानक बढ़ी गर्मी की स्थिति थोड़ी चिंताजनक रहेगी। सूखे से बचने के लिए मिट्टी में नमी बनाए रखनी चाहिए। इसके लिए किसान समय-समय पर सिंचाई करते रहें। नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता है। इससे समय पर समाधान निकालने में काफी मदद मिलेगी। फसल सुरक्षित रखने के लिए किसानों के अंदर जागरूकता का भाव रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed