फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Terrorist Parminder sent to jail again in fake RC case

फर्जी आरसी मामले में आतंकी परमिंदर को दोबारा भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Parminder sent to jail again in fake RC case
करनाल। फर्जी आरसी बनाने के मामले में आतंकी परमिंदर को तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट के बाद दोबारा कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आतंकी से पुलिस दो ही कारें बरामद कर पाई हैं, जबकि आतंकी ने छह कारें बेचने का खुलासा किया था। जिनकी फर्जी आरसी बनी थी। दूसरी ओर पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी मेरठ निवासी पवन को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी पवन ही फर्जी आरसी वाली कारें लेकर आता था। इन कारों को एजेंट अंबाला निवासी नितिन, पंजाब निवासी संदीप व आतंकी परमिंदर मुनाफे पर बेचते थे। फिलहाल इस मामले में नितिन, संदीप व आतंकी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी पवन पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे भी पकड़ लेंगे।
विज्ञापन

पांच मई को बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने चार आतंकियों को विस्फोटक सामग्री व हथियार के साथ पकड़ा था। इस दौरान इन आतंकियों से दो कारों की फर्जी आरसी भी बरामद हुई थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस के सामने अंबाला निवासी नितिन का नाम सामने आया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पंजाब निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया। आतंकी परमिंदर पहले ही पुलिस गिरफ्त में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed