{"_id":"6afdf0b6cdc452e0450adeef","slug":"ten-year-old-technology-to-be-replaced-israeli-experts-offer-suggestions-karnal-news-c-18-knl1018-1034418-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दस साल पुरानी तकनीक बदलेगी इजरायली विशेषज्ञों ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दस साल पुरानी तकनीक बदलेगी इजरायली विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
विज्ञापन
घरौंडा सब्जी उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण करते इजरायल दूतावास में कृषि अताशे उरी रूबिनस्टन और
घरौंडा। किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा। 17 से 19 नवंबर तक इजरायली विशेषज्ञों ने केंद्र का दौरा किया। उन्होंने करीब दस साल पुरानी संरक्षित खेती इकाइयों और सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप बदलने के सुझाव दिए।
इजरायल दूतावास में कृषि अताशे उरी रूबिनस्टन और सब्जी विशेषज्ञ डेनियल हदाद ने विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया। उपनिदेशक उद्यान डॉ. राकेश कुमार ने उनका स्वागत किया। विशेषज्ञों ने हाइड्रोपोनिक यूनिट, हाईटेक ग्रीन हाउस और नेट हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी कमियों को दूर करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने 512 वर्ग मीटर की हाइड्रोपोनिक यूनिट को अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।
मिट्टी रहित खेती और सिंचाई में सुधार
विशेषज्ञों ने मिट्टी रहित माध्यम से स्वस्थ और रोग रहित पौध तैयार करने की प्रक्रिया देखी। हाईटेक ग्रीन हाउस में स्थापित बूम इरिगेशन प्रणाली की सराहना की गई। उन्होंने टमाटर, बीजरहित खीरा और रंगीन शिमला मिर्च की खेती का भी निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने पुरानी टपका और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों को बदलने की आवश्यकता बताई। उन्होंने नए पैटर्न के अनुसार सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली दोबारा स्थापित करने का सुझाव दिया। इस दौरान डॉ. लवलेश, डॉ. हर्षिता सिंह और गुरदेव भी मौजूद रहे।